फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBI raids at contractor's place, team is taking action for three days

ठेकेदार के यहां सीबीआई का छापा, तीन दिन से कार्रवाई कर रही टीम

Sat, 02 Aug 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
CBI raids at contractor's place, team is taking action for three days
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गोल्डन एवन्यू-1 में एक सड़क निर्माण ठेकेदार के आवास पर सीबीआई की टीम द्वारा छापे की कार्रवाई तीन दिनों से लगातार चल रही है। सुभाष त्यागी नामक ठेकेदार के आवास पर बुधवार सुबह से शुरू हुई छापे की कार्रवाई शुक्रवार देर रात तक जारी है। टीम ठेकेदार के लेनदेन और वित्तीय दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, ठेकेदार सुभाष त्यागी लंबे समय से सरकारी और प्राइवेट निर्माण कार्यों के टेंडर ले रहे हैं। बड़े बिल्डरों और बड़े ठेकेदारों के यहां सीबीआई द्वारा कई दिनों से छापे मारे जा रहे हैं। बताया गया है कि इसी कड़ी में सीबीआई द्वारा सुभाष ठेकेदार के यहां भी छापे की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्वे का तीसरा दिन है। बताया गया है कि टीम में शामिल अधिकारियों ने घर में रखे कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल डिवाइस व अन्य डिजिटल उपकरणों को जांच के लिए कब्जे में ले रखा है। साथ ही कई वित्तीय दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई के दौरान कोई आपत्तिजनक दस्तावेज या लेनदेन सामने आया है या नहीं। मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। टीम पूरी गोपनीयता के साथ अपना काम कर रही है। ठेकेदार या उसके परिजनों द्वारा भी फिलहाल कोई बयान नहीं दिया गया है। स्थानीय लोगों में कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में ठेकेदार की आर्थिक स्थिति में अचानक उछाल आया था। इससे विभाग का शक और गहरा गया। फिलहाल टीम की ओर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन टीम की मौजूदगी से इतना तय है कि कार्रवाई अभी और लंबी खिंच सकती है। इस संबंध में पुलिस के अधिकारी अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed