फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   catradiction in paint association

पेंट व्यापार संघ में घमासान

Fri, 27 Sep 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
catradiction in paint association
मेरठ। मेरठ महानगर पेंट व्यापार संघ में 26 साल बाद घमासान की स्थिति पैदा हो गई है। एक पक्ष के विरोध में राजीव गुप्ता (किरण पेंट्स) ने 13 प्रत्याशियों का पैनल खड़ा कर दावेदारी घोषित कर दी है। चुनाव अधिकारी के पास 70 से अधिक व्यापारी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। चुनाव अधिकारी राजकुमार माहेश्वरी के अनुसार चुनाव होंगे या निर्विरोध पैनल गठित होगा, इसका फैसला 29 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

संगठन के पूर्व सचिव अरविंद मारवाड़ी ने बताया कि शहर में पेंट्स की लगभग 300 छोटी-बड़ी दुकानें हैं। लेकिन 110 व्यापारियों को ही संगठन में शामिल किया गया है। इसके अलावा एक पक्ष लंबे समय से संगठन में एकाधिकार चलाता आया है। अब व्यापारी परिवर्तन चाहते हैं जिसके चलते चुनाव की मांग की जा रही हैं। राजीव गुप्ता (किरण पेंट्स) ने आरोप लगाते हुए कहा कि 25 साल से कुछ लोग संगठन पर अधिकार करके बैठे हैं। चुनाव भी छह माह देरी से कराया गया। कुछ की सदस्यता निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, वर्तमान अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने कहा कि संगठन में कभी पैनल बनाकर चुनाव नहीं कराया गया है। सभी व्यापारियों की स्वीकृति के बाद पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। इस बार भी आपसी स्वीकृति से ही संगठन में पदाधिकारियों का मनोनयन होगा। दूसरा पैनल नहीं है तो चुनाव की संभावना भी नहीं है। उधर, संस्थापक अध्यक्ष राजीव गुप्ता (बांबे पेंट्स) ने बताया कि साल 1994 में संगठन का गठन हुआ था। 26 साल में संगठन के सभी लोग आपसी सहमति से पदाधिकारियों को चुनते आ रहे हैं। इस बार भी ऐसा ही होगा। जो प्रक्रिया है उसका भी पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर इन्होंने भरे पर्चे
राजीव गुप्ता (किरण पेंट्स) ने बताया कि नामांकन पर्चे दाखिल करने वालों में अध्यक्ष पद पर पवन कुमार, महामंत्री पद पर राजेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष पद पर नितिन सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज गर्ग, उपाध्यक्ष पद पर अरविंद शर्मा, संगठन मंत्री पद पर राहुल गर्ग, संयुक्त मंत्री पद पर संजय जैन, मंत्री पद पर आशीष माहेश्वरी, पुनीत मित्तल, यशपाल चोपड़ा, हरिओम मित्तल, देशमेश सिंह, नवनीत आनंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed