फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cath lab starts in Medical College

मेडिकल में शुरू हुई कैथ लैब, पहले मरीज की हुई एंजियोग्राफी

Fri, 26 Mar 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cath lab starts in Medical College
मेडिकल में कैथ लैब शुरू, पहले मरीज की हुई एंजियोग्राफी
विज्ञापन

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कालेज में दिल के मरीजों के लिए बृहस्पतिवार को कैथ लैब की शुरुआत हो गई। विधायक सोमेंद्र तोमर ने सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक में इसका उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि
केजीएमयू के कार्डियोलॉजी विभाग के आचार्य डॉ. ऋषि सेठी ने पहली एंजियोग्राफी की, जो हापुड़ के 45 वर्षीय मुन्ना की हुई।
कैथ लैब को पिछले साल शुरू किया गया था, लेकिन कोरोना के कारण इसका काम अटक गया। इसके लिए अब अनुमति मिलने के बाद लैब का काम शुरू हुआ। कैथ लैब में आयुष्मान भारत और बीपीएल कार्डधारक दिल के मरीजों की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी निशुल्क होगी, जबकि अन्य के लिए रियायती दरें होंगी।
विज्ञापन

----
गलत दिनचर्या बना रही ह्रदय रोगी: डॉ ऋषि सेठी
केजीएमयू के कार्डियोलॉजी विभाग के आचार्य डॉ. ऋषि सेठी ने बताया कि गलत खानपान और खराब दिनचर्या के कारण हृदय रोगी बढ़ रहे हैं। पहले यह बीमारी ज्यादा उम्र वालों की मानी जाती थी, मगर अब युवाओं को भी यह बीमारी चपेट में ले रही है। कम से कम छह घंटे की गहरी नींद लें। नियमित रूप से व्यायाम करें। अपने शरीर का वजन न बढ़ने दें। तनाव को दिमाग पर हावी न होने दें। मौसमी फलों और हरी सब्जियां भरपूर मात्रा में खाएं। पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। नमक कम खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed