फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Casino case: Eight accused including Naveen Arora recorded their statements

कैसीनो प्रकरण: नवीन अरोड़ा समेत आठ आरोपियों ने दर्ज कराए बयान

Tue, 29 Oct 2024 03:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Casino case: Eight accused including Naveen Arora recorded their statements
मेरठ। गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में कैसीनो में पकड़े जाने के मामले में सोमवार को नवीन अरोड़ा समेत आठ आरोपियों ने सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के यहां बयान दर्ज कराए। इनके बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। कोर्ट में इनकी जमानत पर 4 नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

होटल हारमनी इन में भाजपा के पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा और अमित चांदना की साझेदारी है। आरोप है होटल में काफी दिनों से अवैध तरीके से कैसीनो का संचालित हो रहा था। 21 अक्तूबर की रात पुलिस ने होटल में छापा मारा था। मौके से नवीन अरोड़ा, राजीव गुलाटी, राजकुमार, राकेश, संजय अरोड़ा, मोहित, देवेंद्र पाल सेठी और गौरव कंसल को गिरफ्तार किया था। इन सभी के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

जबकि राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा, अमित चांदना, रजत सिंह, हिमांशु, मैनेजर आदिल खान फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से डेढ़ करोड़ रुपये के काॅइन, करीब एक लाख की नकदी बरामद की थी। 15 लोगों के खिलाफ नौचंदी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों को अगले दिन कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी। अब जमानत पर 4 नवंबर को सुनवाई होगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद होटल में 26 अक्तूबर को प्रस्तावित हैलोवीन बैश भी रद्द हो गई थी। इस पार्टी की आड़ में भी कैसीनो में करोड़ों के खेल की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना कर रहे सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आठ आरोपियों ने बयान दर्ज करा दिए हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। दीपावली के बाद बैंक खातों का मिलान कराया जाएगा। कहां से कितनी रकम आई। कौन ऑनलाइन पेमेंट कर पार्टी में शामिल हुआ। यह सब जानकारी खातों से मिलेगी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed