फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash theft by cutting Axis Bank ATMOutpost in-charge and two policemen suspended

मेरठ: एटीएम मामले में पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम, आरोपी की तलाश में पूरी तरह नाकाम, एक सप्ताह की जांच में नहीं मिला सुराग

Tue, 12 Apr 2022 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 12 Apr 2022 02:00 AM IST
सार

कंकरखेड़ा के रोहटा रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम काटने के मामले में पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने चौकी इंचार्ज सहित तीन सिपाहियों को निलंबित किया। वहीं, आरोपियों की तलाश एक हफ्ते बाद भी जारी है। 

विज्ञापन
Cash theft by cutting Axis Bank ATMOutpost in-charge and two policemen suspended
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित रोहटा रोड के एक्सिस बैंक के एटीेएम काटकर लाखों की चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए चौकी इंचार्ज सहित तीन सिपाहियों को निलंबित किया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चौकी इंचार्ज रोहटा रोड झम्मन सिंह, पीआऱवी पर तैनात हेड कांस्टेबल राजेंद्र, एवं कांस्टेबल अनुज को निलंबित कर दिया है। दूसरी ओर पुलिस सीसीटीवी फुटेड के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक अन्य आरोपियों का पता नहीं लग सका है।  
विज्ञापन


एसएसपी ने बैंकों और इनके आसपास के क्षेत्रों में नियमित चेकिंग के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद चेकिंग के दौरान ही बदमाश एटीएम तोड़कर कैश चोरी करके ले गए और वह पकड़े नहीं गए। इस मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही मानते हुए उनकी निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला अभियान शिक्षा: निजी स्कूलों को मात दे रहा यूपी का यह सरकारी स्कूल, पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों की होती है काउंसलिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि ड्यूटी और निगरानी में जो भी पुलिसकर्मी लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

एटीएम काटकर लाखों रुपये चोरी होने की घटना को एक सप्ताह से अधिक बीत चुका है लेकिन अब तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। पुलिस आऱोपियो की तलाश में दबिश डाल रही है पर हर एक पैत्रा नाकाम साबित हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed