{"_id":"606386748ebc3ec4487ae442","slug":"cash-from-couple-looted-mobile-from-youth-meerut-news-mrt5322911118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती से नगदी, युवकों से मोबाइल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती से नगदी, युवकों से मोबाइल लूटे
विज्ञापन
दंपती से नगदी, युवकों से मोबाइल लूटे
परतापुर। शताब्दीनगर पैठ रोड पर सोमवार दोपहर काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल लूट लिया। वहीं, काशी मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपती से नगदी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट भी की। वहीं टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी में अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक से मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
काशी निवासी उमंग गोयल पत्नी अलका और बेटी के साथ बाइक से मेरठ जा रहा था। काशी मार्ग पर पानी की टंकी के पास बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनसे पांच हजार रुपये लूट लिए। पीड़ितों ने बताया कि एक बदमाश ने लूट के समय साथी का नाम नाजिम बोला था। पीड़ित ने इसी आधार पर नाजिम व उसके दो साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं किशनपुरा निवासी राज शताब्दीनगर सेक्टर-4 बी में अपने रिश्तेदार पंकज के यहां आया था। वापस जाते समय पर वह पैठ रोड पर रुक गया। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पता पूछने के बहाने राज से मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। राज ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। वहीं ब्रह्मपुरी के शिवशक्ति नगर निवासी प्रदीप का वेदव्यासपुरी में मेडिकल स्टोर है। दोपहर को वह स्टोर बंद कर घर लौट रहा था। सिल्वर सिटी के पास पीछे से आए अपाचे सवार दो बदमाशों ने पता पूछने के बहाने उसकी बाइक रुकवा ली। तभी बदमाश उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने वेदव्यासपुरी चौकी पर पहुंचकर तहरीर दी।
-------------------------------------------------------------------
मुठभेड़ के दौरान भागे बदमाश की तलाश में दबिश
मेरठ। होली पर देवता पूजन कर लौट रही दो महिलाओं से लूट और विरोध करने पर तीन किसानों को गोली मारने वाले फरार एक आरोपी की तलाश में दो दिन से पुलिस दबिश दे रही है। वारदात में शामिल एक बदमाश को मुठभेड़ में पुलिस ने गोली मारी थी, जबकि दूसरा बदमाश लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन
परतापुर थानाक्षेत्र के कायस्थ गांवड़ी गांव निवासी ईश्वर अपनी पत्नी मालती और पड़ोसी महिलाओं को होली पर देवता पूजन कराने के लिए काजमाबाद गून के जंगल गए थे। वापस लौटते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने दोनों महिलाओं से कुंडल छीन लिए थे। विरोध में ईश्वर को गोली मारी व फिर रास्ते में खेत में पानी दे रहे किसान महकार और उसके बेटे मोनू को भी गोली मार दी थी। सूचना पर एसपी सिटी विनीत भटनागर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। मुठभेड़ में एक बदमाश अतीक उर्फ अतीकुर्रहमान को पैर में गोली लगी थी, दूसरा बदमाश रितिक पकड़ा गया था। वहीं तीसरा आरोपी विपिन फरार हो गया। अतीक खैर नगर देहली गेट का रहने वाला है जबकि रितिक और विपिन परतापुर के रिठानी गांव के रहने वाले हैं। अतीक पर लूट, डकैती और हत्या के कई केस दर्ज हैं। वह हाल में हत्या के एक मामले में जेल से छूट कर आया था। पुलिस ने विपिन की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि विपिन पर इनाम कराने की भी फाइल एसएसपी को भेज दी है।