फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash and jewellery worth Rs 5 lakh stolen from restaurant owner's house who was busy in his son's wedding

Meerut News: बेटे की शादी में जुटे रेस्टोरेंट मालिक के घर से पांच लाख की नकदी और आभूषण चोरी

Wed, 29 Jan 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery worth Rs 5 lakh stolen from restaurant owner's house who was busy in his son's wedding
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी ग्लोबल सिटी में रेस्टोरेंट मालिक विनोद राठौर के घर बेटे की शादी के दौरान चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार रात घर के ताले तोड़कर चोर पांच लाख की नकदी, आभूषण और बेटे की शादी में मिला सामान चोरी कर ले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ग्लोबल सिटी कॉलोनी निवासी विनोद राठौर पेशे से गंगासागर गेट के समीप स्पाइस नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। सोमवार की रात को विनोद राठौर के बेटे शिवम राठौर का लालकुर्ती स्थित एसजीएम बैंकट हॉल में शादी समरोह था। समारोह में परिवार के सभी लोग शामिल थे। मकान में उनकी पत्नी किरण राठौर ही मौजूद थीं। वह घर की निचली मंजिल पर सो रही थीं।
विज्ञापन

ऊपरी मंजिल पर रात लगभग ढाई बजे बदमाश शादी में मिला एसी, एलईडी, पांच लाख रुपए नकद, सोने की अंगूठी, चेन और कानों के बूंदे सहित अन्य आभूषण चोरी कर फरार हो गये। मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग शादी समारोह से वापस मकान पर लौटे तो तीसरी मंजिल के कमरे में रखा शादी में मिला सामान एवं नगदी गुम देखकर हैरान हो गए। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गहनता के साथ छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दो मकानों की छत से पहुंचे चोर

विनोद राठौर ने बताया कि चोर मकान के पीछे खाली पड़े प्लाट से होते हुए पड़ोसी की छत पर पहुंचे। यहां से आरोपी मकान की तीसरी मंजिल तक जा पहुंचे। जहां पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर सामान लेकर फरार हो गए।

---
सुरक्षाकर्मी पर शक, दो माह पहले हुआ था झगड़ा

पीड़ित परिवार ने काॅलोनी के सुरक्षाकर्मी को सीसीटीवी में दो-ढाई बजे के आसपास मकान के आसपास घूमते हुए देखा है। जिस पर विनोद राठौर को वारदात में सुरक्षाकर्मी के शामिल होने का शक है। उन्होंने तहरीर में शक जताते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है। दो माह पूर्व सुरक्षाकर्मी का विनोद राठौर के बेटे से गाली गलौज के बाद झगड़ा हो गया था। इस संबंध में सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। वारदात का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed