फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cases of car theft will be registered on the junks of Sotiganj

सोतीगंज के कबाड़ियों पर दर्ज हाेंगे गाड़ी चोरी के मुकदमे

Sat, 21 Aug 2021 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Cases of car theft will be registered on the junks of Sotiganj
सोतीगंज के कबाड़ियों पर दर्ज हाेंगे गाड़ी चोरी के मुकदमे
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज के कबाड़ियों के खिलाफ दिल्ली व एनसीआर से चोरी होने वाली गाड़ी के मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे। पुलिस का दावा है कि नामजद सभी कबाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
चोरी और लूट की गाड़ी सोतीगंज में काटी जाती है। इसके पुख्ता सबूत सदर बाजार पुलिस को मिल गए है। गोदामों में मिले 118 इंजन में से पुलिस ने 23 से इंजनों की रिपोर्ट फोरेंसिक लैब आगरा से मांगी थी। जिसमें अब सब इंजन चोरी की गाड़ी के निकले है। पुलिस ने इन गाड़ियों का पता आरटीओ ऑफिस से लगाया है। पुलिस की माने तो दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद से यह गाडी चोरी हुई।
विज्ञापन

उनको कबाड़ियों ने सोतीगंज में काटा है। इंजन के साथ-साथ गाड़ी के पार्ट्स पुलिस में सोतीगंज से बरामद किए थे। उनका मिलान नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि कबाड़ियों के खिलाफ अब दिल्ली एनसीआर से चोरी होने वाली गाड़ियों के मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे। गुंडा एक्ट गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस को मुकदमों से काफी मदद भी मिलेगी और शातिर कबाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि सोतीगंज के शातिर कबाड़ी चोरी की गाड़ी में भी नामजद होंगे। लोगों की गाड़ी दिल्ली-एनसीआर से चोरी हुई है, उनको भी बुलाया जाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करके कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed