फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered on six including two journalists during protest against CAA in Deoband

देवबंद में प्रदर्शन जारी, पुलिस ने कसा शिकंजा, दो पत्रकार सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 Feb 2020 08:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Feb 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Case registered on six including two journalists during protest against CAA in Deoband
देवबंद में महिलाओं का प्रदर्शन जारी - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के देवबंद में सीएए, एनपीआर और प्रस्तावित एनआरसी को लेकर ईदगाह मैदान में चल रहे महिलाओं के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने पूर्व विधायक माविया अली के पुत्र और दो पत्रकारों समेत छह लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


सीएए के खिलाफ पिछले 15 दिनों से ईदगाह मैदान पर मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी का धरना प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इसे समाप्त कराने के लिए प्रयास भी कर रहे हैं, लेकिन महिलाएं जिद पर अड़ी हैं कि जब तक यह कानून समाप्त नहीं होता वह धरना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगी। जिसके चलते पुलिस ने कई दिन पूर्व कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किए थे। सोमवार को इस मामले में खानकाह पुलिस चौकी इंचार्ज असगर अली की तहरीर पर पूर्व विधायक माविया अली के पुत्र हैदर अली, हनुमान चौक निवासी शोएब और पठानपुरा निवासी फिरोज और दो पत्रकारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


इसके अलावा एसआई संजय शर्मा की तहरीर पर छोटे बच्चों को साथ लेकर नगर में जुलूस निकालते हुए ईदगाह मैदान में जाने के आरोप में मोहल्ला पठानपुरा निवासी राहत के विरुद्ध भी पुलिस ने 83 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां नगरवासियों में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी ने भी इसकी निंदा करते हुए कहा कि फर्जी मुकदमे दर्ज कर प्रशासन उनके आंदोलन को समाप्त नहीं करा सकता। यह सरासर पुलिस की जुल्म ज्यादती है।

पत्रकारों पर रिपोर्ट दर्ज करना निंदनीय : सिंघल 
प्रेस एसोसिएशन देवबंद की बैठक में पुलिस द्वारा दो पत्रकारों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। पदाधिकारियों व सदस्यों का आरोप है कि प्रशासन हिटलरशाही के चलते पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोमवार को नगर कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंघल ने कहा कि सीएए व संभावित एनआरसी के विरोध में चल रहे महिलाओं के धरना प्रदर्शन में पत्रकारों की कोई भूमिका नहीं है। उसके बावजूद प्रशासन ने षड्यंत्र के तहत दो पत्रकारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है, जो निंदनीय है। 

उन्होंने कहा कि प्रशासन का हिटलरशाही वाला रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपाध्यक्ष आबाद अली ने कहा कि पत्रकारों पर दर्ज रिपोर्ट को लेकर जल्द ही बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर संगठन से जुड़े पत्रकारों मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed