फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against two constables in connection with the passport of three shooters of Lawrence Bishnoi gang.

Meerut News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर के पासपोर्ट के मामले में दो सिपाहियों पर केस दर्ज

Mon, 06 Jan 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two constables in connection with the passport of three shooters of Lawrence Bishnoi gang.
कंकरखेड़ा। थाने पर शनिवार देर रात एसएसपी के आदेश पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर के पासपोर्ट बनाने के मामले में सिपाही संदेश शर्मा व धीरज अधाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी दोनों सिपाहियों ने बिना जांच करे तीनों शूटर के फर्जी पासपोर्ट सत्यापित कर दिए थे। मामले की परत खुलने के बाद एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को नवंबर में निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कंकरखेड़ा के आंबेडकर रोड निवासी राजू वैध का गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस के पास एक साइबर कैफे था। अप्रैल 2024 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर राजस्थान बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ निवासी राहुल कुमार पुत्र चेतन लाल व महेंद्र कुमार पुत्र खजोहर लाल फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए पहुंचे थे। जहां आरोपी राजू वैध ने कंकरखेड़ा के दो सिपाही संदेश शर्मा व धीरज अधाना से साठ-गांठ कर दोनों शार्प शूटर के कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनवा दिए थे। दोनों सिपाहियों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक अन्य शार्प शूटर प्रीतम सिंह बराड़ का भी फर्जी पासपोर्ट बना दिया था।
विज्ञापन

दोनों सिपाहियों ने मौके पर जाकर तीनों शार्प शूटर का सत्यापन नहीं किया था। पासपोर्ट बनवाने के बाद तीनों शार्प शूटर देश छोड़कर फरार हो गए थे। बीते नवंबर को फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले ने तूल पकड़ा था। जिसमें राजस्थान पुलिस ने कंकरखेड़ा पुलिस से संपर्क किया था। जिसके बाद मामले की परत खुलती चली गई थी। एसएसपी ने सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। एसएसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए थे। जांच में दोनों सिपाही दोषी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी विनीत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 167/ 465/ 468/ 120बी व पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।

राहुल व महेंद्र ने व्यापारी से मांगी थी पांच करोड़ की रंगदारी
लॉरेंस बिश्नोई के शूटर राहुल और महेंद्र ने बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ के व्यापारी जुगल तावड़िया से पिछले साल पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद से राजस्थान पुलिस की कई टीम बदमाशों की तलाश में लगी थीं। लेकिन दोनों बदमाश कंकरखेड़ा से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दुबई फरार हो गए थे। राजस्थान पुलिस की जांच में ही फर्जी पासपोर्ट का मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed