फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against three including engineer in illegal recovery in Pradhan Mantri Awas Yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना: अवैध वसूली के मामले में अभियंता सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Oct 2019 01:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Oct 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three including engineer in illegal recovery in Pradhan Mantri Awas Yojana
सांकेतिक तस्वीर

प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली के मामले में देवबंद नगर पालिका के अभियंता सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने अवैध वसूली संबंधित शिकायतों की जांच की थी, जांच में पुष्टि होने के बाद यह रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन


जिलाधिकारी सहारनपुर को देवबंद से लगातार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से अवैध तरीके से धन वसूलने की शिकायतें मिल रही थी। जिलाधिकारी ने अगस्त माह में एसडीएम देवबंद को जांच करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम देवबंद ने इनकी जांच की और जांच में शिकायतें सही पाई गईं। एसडीएम ने अपनी जांच आख्या जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन को भेजी थी। जांच में पालिका के अभियंता अमित सैनी, क्लर्क शिबली और नाजिम पर अवैध वसूली के आरोप सही पाए गए और इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। 
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने पालिका के इंजीनियर अमित सैनी, क्लर्क शिबली व नाजिम क्लर्क के खिलाफ धारा 420, 406, 407, 408 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज बोली- 15 करोड़ के गोलमाल के खिलाफ आवाज उठाई तो...

बताया जा रहा है कि इस जांच में एक अन्य अधिकारी की भी अवैध वसूली में संलिप्ता सामने आ रही है, लेकिन अभी जांच पूरी न होने के चलते उक्त अधिकारी का नाम एफआईआर में शामिल नहीं किया गया है। 

एसडीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अवैध वसूली की कुछ लोगों ने शिकायत की है। अधिशासी अधिकारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभी जांच चल रही है, इसमें और अधिक गड़बड़ी होने की आशंका है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed