{"_id":"5ed2604fc73760024d24da0e","slug":"case-registered-against-four-accused-in-sexual-assault-attacked-case-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, किशोरी को बंधक बनाकर किया था सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, किशोरी को बंधक बनाकर किया था सामूहिक दुष्कर्म
Sat, 30 May 2020 07:02 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 30 May 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
बता दें कि 26 मई की सुबह 11 बजे फतेहपुर थाने के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपनी दो छोटी बहनों के साथ सहेलियों से ईद मिलने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के चार युवकों ने एक सुनसान पड़े मकान में उन्हें खींच लिया। इसके बाद दो छोटी बहनों को बंधक बनाकर किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में सद्दाम हुसैन पुत्र साबिर व ओसामा पुत्र अशफाक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बेबसी: रिक्शे पर जनाजा, बुग्गी पर गर्भवती को ले जाती महिला, कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें
एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि बाकी दो युवक मोनू नाई और शाकिब रेप में शामिल नहीं थे। जांच में सामने आया है कि उन्होंने मामले में समझौता कराने के लिए पीड़ित पक्ष को धमकाया है। ऐसे में इन दोनों पर पीड़ितों को धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: यूपी: किशोरी को खेत में खींचकर दुष्कर्म, छोटी बहन को बनाया बंधक, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उधर, पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे नदीम पुत्र फैयाज उर्फ छोटा निवासी ग्राम गंदेवड़ा को भी गिरफ्तार कर चालान किया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/