{"_id":"5e9af8d48ebc3e6f9507c946","slug":"a-boy-has-sexual-assault-attacked-on-teenager-in-a-village-of-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किशोरी को खेत में खींचकर दुष्कर्म, छोटी बहन को बनाया बंधक, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किशोरी को खेत में खींचकर दुष्कर्म, छोटी बहन को बनाया बंधक, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 18 Apr 2020 06:26 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 18 Apr 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव में ताऊ को खाना देकर लौट रही किशोरी को एक युवक ने खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी के दो साथियों ने किशोरी की छोटी बहन को बंधक बनाए रखा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15 वर्ष) अपनी छोटी बहन के साथ शुक्रवार दोपहर गांव के बाहर स्थित बाग में मौजूद ताऊ का खाना देने गई थी। शाम करीब चार बजे बाग से लौटते समय जब दोनों बहनें कुछ दूर पहुंची, वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि एक युवक किशोरी को पास के खेत में खींच ले गया, जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: किशोरी को घर में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपियों भाइयों को धुना
विज्ञापन
वहीं, उसके दोनों साथियों ने किशोरी की बहन को बंधक बनाए रखा। दुष्कर्म के बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित किशोरी एवं उसकी बहन ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
एसओ मनोज चाहल ने बताया कि पीड़िता के पिता ने बेगराजपुर निवासी कलवा के खिलाफ दुष्कर्म और उसके दो साथियों मोहम्मद उमर एवं इमरान के खिलाफ षड्यंत्र की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/