अयोध्या फैसले के बाद माहौल खराब करने की कोशिश, बागपत में युवक का हंगामा, मेरठ में आठ गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कुछ लोगों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। मेरठ में इस संबंध में अयोध्या फैसले के बाद माहौल खराब करने की कोशिश, बागपत में युवक का हंगामा, मेरठ में आठ युवकों को गिरफ्तार किया गया जबकि बागपत जनपद में एक युवक ने जमकर हंगामा काटा।
मेरठ में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में सिविल लाइन थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक लक्ष्मण शर्मा है। वह मूल रूप से मथुरा में थाना नौहझील के ग्राम भगवान गढ़ी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
उधर, नौचंदी थाने की पुलिस ने अदालत का फैसला आने के बाद धारा 144 का उल्लंघन करते हुए आतिशबाजी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है जबकि टीपीनगर थाने से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी को अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आतिशबाजी करने और हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पुलिस ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यालय को सील करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा को नजरबंद कर दिया है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि मेरठ में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है , शांति व्यवस्था बनी हुई है।
दुकान के सामने युवक ने नारे लगाए और दूसरे पक्ष की ओर इशारा व गाली-गलौज करते हुए कहा कि राम मंदिर बन गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ ओमपाल का कहना है कि युवक नशे की हालत में है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।