भाजपा विधायक के परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी इंजीनियर अजहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक विक्रम सैनी के परिवार के सदस्य के बारे में दूसरे वर्ग के सहारनपुर निवासी इंजीनियर ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। विधायक प्रतिनिधि ने खतौली कोतवाली में पोस्ट डालने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से नामजद आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
खतौली विधायक के प्रतिनिधि पंकज भटनागर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट खतौली विधायक विक्रम सैनी के परिवार के सदस्य के विषय में देखी। इस पोस्ट को करने वाले इंजीनियर राव अजहर (प्रिंस) नामक व्यक्ति जो जिला सहारनपुर का निवासी है। इस व्यक्ति ने विधायक के परिवार के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट अपने फेसबुक अकाउंट में डाली है। पोस्ट में विधायक के जिस सदस्य का नाम लिखा है, विधायक के परिवार में इस नाम का कोई सदस्य भी नहीं है। इस पोस्ट को लेकर विधायक के परिजनों की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। पुलिस ने प्रतिनिधि की तहरीर पर प्रिंस के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर लिया गया है।
ऋचा चड्ढा और स्वरा ने भी टिप्पणी की थी
केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35-ए को हटाने को लेकर खतौली विधायक विक्रम सैनी द्वारा कश्मीर की लड़कियों के संबंध में दिए गए बयान को लेकर गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर विधायक के बारे में टिप्पणी की थी। अभी तक यह मामला भी शांत नहीं हुआ था कि शुक्रवार को सहारनपुर के व्यक्ति ने फेसबुक अकाउंट पर इस बार विधायक के परिवार सदस्य के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
इन्होंने कहा...
विधायक के परिवार के बारे में फेसबुक अकाउंट पर अभद्र व आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के विरुद्ध आईटी एक्ट में मुकदमा दर्जकर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। - आशीष प्रताप सिंह, सीओ, खतौली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/