{"_id":"5dc964f28ebc3e5b1e1e5c34","slug":"case-registered-against-a-boy-in-baghpat-after-objectionable-post-on-ayodhya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या फैसले के बाद फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला युवक दबोचा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या फैसले के बाद फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला युवक दबोचा, मुकदमा दर्ज
Mon, 11 Nov 2019 07:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 11 Nov 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या फैसले पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने स्योहारा थाने के गांव रवाना शिकारपुर निवासी एक युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। युवक काफी दिनों से सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। नूरपुर थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट स्योहारा थाने को ट्रांसफर कर दी गई है।
विज्ञापन
अयोध्या प्रकरण में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था। फैसले को लेकर पुलिस अलर्ट पर है और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की जा रही है। बिजनौर में स्योहारा थाने के गांव रवाना शिकारपुर निवासी सुहैल ने रविवार को फैसले को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर एसपी ने नूरपुर पुलिस को युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर युवक को दबोचा, पुलिस कर रही मुकदमे की तैयारी
विज्ञापन
वहीं एसपी के आदेश पर पुलिस ने रविवार की देर रात सुहेल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। ताजपुर पुलिस चौकी इंचार्ज प्रेमपाल सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि रविवार रात रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामला स्योहारा थाने का होने के कारण एफआईआर को स्योहारा ट्रांसफर किया जा रहा है। स्योहारा थाने की पुलिस ही इसकी जांच करेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/