फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against 31 people in case of murdered son of BJP leader in Baghpat

भाजपा नेता के बेटे की हत्या के मामले में 31 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गांव में तनाव, पीएसी तैनात

Wed, 03 Jun 2020 04:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Jun 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 31 people in case of murdered son of BJP leader in Baghpat
गांव में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में भाजपा नेता के बेटे शेखर (15) की हत्या के बाद बासौली गांव में तनाव है। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। पीड़ित पक्ष ने नौ नामजद और 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक हमलावरों की शिनाख्त हो गई है। एक सूप और दूसरा दोघट कस्बे का रहने वाला है। 

विज्ञापन


बासौली गांव में चक्की पर आटा पिसाई को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ था। सोमवार को बासौली के राजबीर तोमर पक्ष के 20-25 लोगों ने आटा चक्की चलाने वाले ओमप्रकाश कश्यप के घर पर हमला बोल दिया था। गोली लगने से भाजपा नेता पदम कश्यप के बेटे शेखर कश्यप की मौत हो गई थी। मंगलवार को पदम की ओर से गांव के ही निशांत पुत्र राजबीर, हिमांशु उर्फ भूरा पुत्र राजकुमार, विशु पुत्र सुशील, विशाल पुत्र सुशील, रितिक पुत्र संजू, मोहित शर्मा पुत्र कृष्णपाल शर्मा, शुभम उर्फ टोनी पुत्र नरेश, नितिन पुत्र राजकुमार और मनप्रीत पुत्र महीपाल और करीब 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश और हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया। ग्रामीणों के हमले में मारा गया एक किशोर सूप गांव निवासी रचित (16) उर्फ गोलू है। दूसरे की शिनाख्त दोघट निवासी सचिन (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
बासौली निवासी पदम कश्यप के बेटे शेखर को हमलावरों ने मार दिया। हमलावरों को ग्रामीणों की भीड़ ने घेर लिया और दो को मार गिराया। रचित (16) और सचिन (20) भी अपने-अपने घरों के इकलौते बेटे थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शेखर का शव बासौली पहुंचा तो गमगीन माहौल बन गया। पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, गसूप और दोघट में रचित और सचिन का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बीकॉम पास युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर धोखा... बेरहम शाकिब ने किए थे शरीर के दो टुकड़े, खौफनाक है कहानी

सांसद और पूर्व मंत्री ने जताया दुख
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने पीड़ित पदम सिंह को फोन कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर बासौली गांव निवासी शेखर कश्यप के परिजनों से मुलाकात की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो हुआ वह बेहद दुख है। दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। 

उधर, पूर्व राज्यमंत्री किरणपाल कश्यप, शामली भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रतिनिधि अजय सिंघल, राजेन्द्र पंवार जिला महामंत्री शामली, संजीव मलिक पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शामली ने बासौली में पहुंचकर हत्या पर दुख प्रकट किया। किरणपाल कश्यप ने कहा कि पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ है। भाजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से बात कर जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी कराई जाएगी। दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाना चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed