{"_id":"58a0c0984f1c1b5f37d846ab","slug":"case-on-more-than-250-accused-in-sardhna","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर पथराव एवं फायरिंग करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर पथराव एवं फायरिंग करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 13 Feb 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
सरधना में हुए बवाल के बाद मौके पर पड़े पत्थर। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत चार्ल्स इंटर कॉलेज पर शनिवार शाम मतदान के दौरान पुलिस पर पथराव एवं फायरिंग करने वालों के खिलाफ रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष समेत बीस नामजद एवं ढाई सौ से अधिक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने भीड़ में शामिल लोगों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सरधना नगर के संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ नंबर 60 पर फर्जी मतदान केे लेकर विधायक संगीत सोम समर्थक, सपा एवं बसपाइयों के बीच शनिवार शाम कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि किसी ने सपा समर्थक के साथ अभद्रता कर दी। बूथ के बाहर इस दौरान विधायक संगीत सोम भी मौजूद थे। गुस्साई भीड़ ने विधायक संगीत सोम को संत चार्ल्स इंटर कॉलेज से हटाए जाने की मांग की। वहीं, विधायक ने हंगामा कर रही भीड़ को हटवाने के लिए पुलिस प्रशासन से कहा ताकि मामला न बढ़ सके। वहीं, मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। सैकड़ों की संख्या में भीड़ मौके पर पहुंची और पुलिस पर पथराव एवं फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस को भी हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पथराव में कई लोग घायल हुए। सूचना पर एसपी देहात श्रवण कुमार, एसडीएम राकेश कुमार सिंह, सीओ सीपी सिंह और खुद एसएसपी जे रविंदर गौड भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसएसपी ने इस मामले में शामिल बलवाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की बात कही। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमें सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मंजूर मलिक समेत बीस नामजद एवं ढाई सौ से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भीड़ में शामिल बलवाइयों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन