फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case of student's suicide...family members created ruckus at the police station

Meerut News: छात्रा की खुदकुशी का मामला...परिजनों ने थाने पर किया हंगामा

Sat, 08 Mar 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Case of student's suicide...family members created ruckus at the police station
मेरठ/कंकरखेड़ा। सरधना रोड पर एक गांव में छेड़छाड़ से आहत होकर दसवीं की छात्रा की आत्महत्या के मामले में नामजद आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके। परिजनों ने शुक्रवार को छात्रा के शव का दाह संस्कार करने से इन्कार कर दिया। बाद में राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला और पुलिस के अफसरों ने न्याय दिलाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार किया।
विज्ञापन

छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर बृहस्पतिवार दोपहर कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने बताया था कि गांव का ही शिवा काफी समय से उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी के हरकतों के चलते छात्रा ने ट्यूशन जाना भी छोड़ दिया था। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने शिवा व उसके परिजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। जहां परिजनों ने छात्रा के शव को देखते ही हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मौके पर पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी के चाचा व ताऊ को हिरासत में ले रखा है। इसके बाद शव का दाह संस्कार किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की धर पकड़ के लिए दो टीम काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, आरोपी और उसके परिजन मकान का ताला लगा कर भाग गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed