{"_id":"671ac0632f4262cf430b7e54","slug":"case-of-purchase-of-rs-50-lakh-from-bogus-firm-caught-meerut-news-c-14-1-mrt1002-689796-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बोगस फर्म से खरीदारी का 50 लाख का मामला पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बोगस फर्म से खरीदारी का 50 लाख का मामला पकड़ा
विज्ञापन
मेरठ। जीएसटी विभाग ने हापुड़ रोड ई रिक्शा निर्माता कंपनियों पर कार्यवाही करते हुए 50 लाख का इनपुर टैक्स क्रेडिट का मामला पकड़ा। राज्य कर रेज बी संयुक्त आयुक्त राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि ई रिक्शा निर्माता कंपनी के द्वारा फर्जी फर्मों से खरीदारी कर अधिक आईटीसी क्लेम किया गया।
जीएसटी की टीम ने जिजमाना में ई मोशन ऑटोमोटिव इंडस्ट्रीज एलएलपी और आर भारत इंडस्ट्रीज पर छापामारी की। राज्य कर रेज बी संयुक्त आयुक्त राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों कंपनी ई रिक्शा बनाती हैं। बताया कि दोनों कंपनियों ने 50 करोड़ का फर्जी आईटीसी क्लेम लिया। कंपनी ई रिक्शा का बड़ा कारोबार कर रही हैं। संबंधित अधिकारियों को लेखा पुस्तिका के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आदेशित किया गया है। कार्यवाही के दौरान संयुक्त आयुक्त मनीषा शुक्ला, उपायुक्त जितेंद्र आर्य, सहायक आयुक्त अखिलेश कुमार, सहायक आयुक्त विनय शुक्ला, राज्यकर अधिकारी रोहित गुप्ता, राज्य कर अधिकारी दिव्या बेनी माधव रहीं।