फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case of offering Namaaz on the road: Police paraded 50 Namazis in the police station, identified them through

सड़क पर नमाज पढ़ने का मामला: पुलिस ने थाने में कराई 50 नमाजियों की परेड, वीडियो से कराई थी पहचान

Sat, 15 Jun 2024 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Jun 2024 12:45 PM IST
सार

ईद-उल-फितर पर सड़क पर नमाज अदा करने के मामले में मेरठ पुलिस ने वीडियो के आधार पर तकरीबन 50 लोगों को थाने बुलाकर परेड कराई। 

विज्ञापन
Case of offering Namaaz on the road: Police paraded 50 Namazis in the police station, identified them through
मेरठ में सड़क पर नमाज पढ़ते मुसलमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद-उल-फितर पर सड़क पर नमाज अदा करने के मामले में रेलवे रोड थाने में दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। रेलवे रोड पुलिस ने पचास लोगों को थाने में बुलाया। पुलिस ने सड़क पर पढ़ी गई नमाज की वीडियो के आधार पर पहचान लाइन लगाकर करनी शुरू कर दी। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। यह वह लोग थे जो बाहर नौकरी करते हैं और दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई जगह से मेरठ आकर नमाज अदा करते हैं।

विज्ञापन


ईद-उल-फितर पर ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज अदा की गई थी। इस मामले में पुलिस और पुलिस अधिकारियों से नमाजियों की तीखी नोकझोंक भी हो गई थी। इस मामले में रेलवे रोड पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।

विज्ञापन

अभी तक हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जब बकरीद पास आ रही है तो पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई जगह बाहर नौकरी करने वाले लोगों की पहचान के लिए थाने में परेड कराई गई, लेकिन किसी की पहचान नहीं हुई, जिन्होंने सड़क पर नमाज अदा की थी।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है सड़क पर नमाज अदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले जो मुकदमा दर्ज है, उस मामले में पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

सचिन सिरोही ने जारी किया बयान
हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही ने शुक्रवार को फेसबुक लाइव पर आकर ईद की नमाज सड़क पर अदा नहीं करने देने की मांग मुख्यमंत्री से की। उन्होंने कहा कि पुलिस को चाहिए कि सड़क पर नमाज अदा नहीं होने दें। इस मामले में इंटेलीजेंस ने रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed