फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case of fraud of crores registered against many including bullion trader

Meerut News: सराफा कारोबारी समेत कई पर करोड़ों की ठगी का केस दर्ज

Fri, 19 May 2023 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 19 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud of crores registered against many including bullion trader
मेरठ। सूर्या नगर के रहने वाले अधिवक्ता मनोज कुमार सैन ने सराफा कारोबारी राकेश प्रकाश अग्रवाल और सत्यप्रकाश अग्रवाल समेत कई अन्य पर धोखाधड़ी करने के संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप है कि रियल एस्टेट के नाम पर ठगी की गई और फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से एक करोड़ दो लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने बताया कि उनकी पत्नी प्रेमा और बेटे अंकित सैन ने कई लोगों के साथ मिलकर रियल एस्टेट के कारोबार के लिए पार्टनरशिप की थी। जिसका नाम साधना एंटरप्राइजेज रखा गया। फर्म की तरफ से सभी साझीदारों ने मिलकर साकेत में अपार्टमेंट्स का निर्माण कराया था। निर्माण पूरा होने के बाद दूसरे साझीदारों में लालच आ गया। जिन्होंने अवैध तरीके से फ्लैट बेचने शुरू कर दिए। अधिवक्ता का कहना है कि सितंबर 2022 में वह अपनी पत्नी के साथ कनाडा गए थे। वहां से एक महीने बाद लौटे। पता चला कि दूसरे साझीदारों ने उनकी पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से एक करोड़ दो लाख रुपये निकाल लिए और साधना एंटरप्राइजेज के नाम से दूसरे बैंक में खाता खोल दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की भी धमकी दी। बेचे गए फ्लैटों के करीब चार करोड़ रुपये भी नहीं दिए। उनके साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अर्जुन कुमार जैन भी शामिल रहे। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने साकेत निवासी राकेश प्रकाश अग्रवाल, लालकुर्ती निवासी सर्राफ सत्यप्रकाश अग्रवाल, विनिता अग्रवाल, दिनेश गुप्ता और शाखा प्रबंधक अर्जुन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह बोले सर्राफा कारोबारी
राकेश प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह बेबुनियाद हैं। उन्हीं की तरफ से चेक दिया गया था, जिस पर रुपये निकाले गए थे। यह केस पूरी तरह से फर्जी है। पहले इन्होंने थाने में शिकायत दी थी, लेकिन जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला था। अब कोर्ट के माध्यम से केस दर्ज करा दिया। हर जांच के लिए तैयार है। जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed