{"_id":"62fd1e5de4b6c3464f68b427","slug":"case-of-dog-beating-on-independence-day-in-meerut-also-complained-to-maneka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्वतंत्रता दिवस के दिन कुत्ते को पीटने का मामला, मेनका गांधी से भी शिकायत की, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्वतंत्रता दिवस के दिन कुत्ते को पीटने का मामला, मेनका गांधी से भी शिकायत की, जानें पूरा मामला
Wed, 17 Aug 2022 10:29 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:29 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस के दिन कुत्ते को पीटने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में मेनका गांधी से भी शिकायत की गई। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
कुत्ते को पीटने का मामला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में स्वतंत्रता दिवस पर पल्लवपुरम फेज-2 में गंदगी फैलाने पर एक स्ट्रीट डॉग्स को पीटने के मामले में वीडियो वायरल हुआ है। वहीं वीडियो वायरल होने पर पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। इस मामले में लोगों ने मेनका गांधी से भी शिकायत की थी।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद देर रात आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न के दौरान गंदगी फैलाने पर विजयपाल व कुछ लोगों ने स्ट्रीट डॉग्स को घेर कर लाठी-डंडों से पीटा। विजयपाल का कहना था कि डॉग्स घर के आगे गंदगी फैलाते हैं। जिस कारण बदबू से बुरा हाल रहता है। सफाई कर्मचारी भी कई-कई दिन में सफाई करने आते हैं।
विज्ञापन
वहीं मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही इस मामले में युवाओं ने एनिमल वेलफेयर के साथ काम करने वाले एनजीओ से शिकायत की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कौन थी शाइना: कब्रिस्तान के पास मिली थी सिर कटी लाश, पहचान हुई तो खुले खौफनाक राज, अफसर भी हैरान
विजयपाल का कहना है कि कॉलोनियों में स्ट्रीट डॉग्स गंदगी करते हैं। नगर निगम के कर्मचारी न के बराबर ही कॉलोनियों में सफाई करने आते हैं। घर से निकलने वाला कूड़ा लेकर ही वह चले जाते हैं, लेकिन स्ट्रीट डॉग द्वारा घर के आगे की गई गंदगी को उन्हें खुद साफ करना पड़ता है। जिस, कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह केवल स्ट्रीट डॉग को डंडा दिखा कर भगा रहे थे।