फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case of braid chopping of student in Salawa College closed, College Principal termed the allegation as baseless

Meerut News: सलावा कॉलेज में छात्र की चोटी काटने के मामले का पटाक्षेप, कॉलेज प्रधानाचार्य ने आरोप को बेबुनियाद बताया

Thu, 28 Sep 2023 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Case of braid chopping of student in Salawa College closed, College Principal termed the allegation as baseless
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव स्थित सलावा इंटर कॉलेज में छात्र की चोटी काटने का मामला सामने आने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। मामले को बढ़ता देख प्रधानाचार्य ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और माहौल ना बिगड़े इसीलिए माफी मांगने की बात कही। इस दौरान प्रबंधन व गणमान्य लोगों ने मामले को आपसी बातचीत के बाद निपटा दिया।
विज्ञापन

सलावा इंटर कालेज में गांव सलावा निवासी कक्षा सात के छात्र ने अपने परिजनों को बताया था कि मंगलवार सुबह प्रार्थना से प्रधानाचार्य ने उसे बुलाया और चोटी काटकर तिलक मिटा दिया। देर शाम ग्रामीणों में इस बारे में चर्चा शुरू हो गई। छात्र की चोटी काटने का मामला प्रकाश में आने के बाद बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी व बजरंग दल के पदाधिकारी सलावा इंटर कालेज में पहुंचे और इस मामले में जानकारी हासिल की। इस दौरान प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अनुशासन के चलते कुछ समय पूर्व काफी नियम सभी छात्रों व स्टाफ के लिए बनाए थे लेकिन छात्र की चोटी काटने का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने गणमान्य लोगों को बुलाया और विद्यालय का माहौल खराब न हो इसलिए माफी मांगकर उन्होंने मामले का निस्तारण कराने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष निशांत राणा, बजरंग दल के सूरज सिंह, ग्राम प्रधान अजय सोम, सुनील सोम जिला पंचायत सदस्य उप प्रबंधक राजसिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में मामले का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि जांच में छात्र की चोटी काटने का कोई मामला सामने नहीं आया। जो कुछ विवाद था, उसे गणमान्य लोगों व विद्यालय की प्रबंधन कमेटी ने निपटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed