फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case of beating of BSP and SP councilors, announcement of fasting unto death in Panchayat

बसपा-सपा पार्षदों की पिटाई: तूल पकड़ रहा मामला, पंचायत में किया बड़ा एलान, भाजपा के लिए टेंशन बना ये विवाद

Thu, 04 Jan 2024 12:39 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Jan 2024 12:39 AM IST
सार

Meerut News : बसपा और सपा के पार्षदों की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को कंचनपुर घोपला गांव में पंचायत हुई, जिसमें एक बड़ा एलान निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Case of beating of BSP and SP councilors, announcement of fasting unto death in Panchayat
मेरठ में पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सपा पार्षद कीर्ति घोपला और बसपा पार्षद आशीष के साथ नगर निगम में हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को कंचनपुर घोपला गांव में पंचायत हुई, जिसमें तय किया गया कि छह जनवरी को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। आमरण अनशन पर बैठने का भी एलान किया गया। इसके अलावा 10 जनवरी को भी सर्वसमाज की महापंचायत होगी।

विज्ञापन


बुधवार को सपा विधायक अतुल प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा और पूर्व विधायक विनोद हरित सहित विपक्ष के काफी लोग पार्षद कीर्ति घोपला के समर्थन में कंचनपुर घोपला गांव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर गांव पहुंचे। इस दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार की रणनीति है कि फूट डालों और राज करो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। 

विज्ञापन

योगेश वर्मा ने कहा कि यह लड़ाई विचारधारा की है। डॉ. आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान ने देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाया है। भाजपा सरकार उसी लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी ने बोर्ड बैठक में हुई घटना की वीडियो में देखा है, जिसमें भाजपा सरकार के मंत्री और एमएलसी दलित पार्षदों की पिटाई कर रहे हैं। इसके बावजूद सत्ता के नशे में चूर भाजपा के नेताओं ने तहरीर देने के बाद भी मामला अज्ञात में दर्ज करा दिया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: स्कूल ले जाने के बहाने छात्रा से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म, कंकरखेड़ा में मासूम से दादा ने की दरिंदगी

विज्ञापन

पूर्व विधायक विनोद हरित ने कहा कि अगर मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन 10 जनवरी को किया जाएगा। इस दौरान मेरठ सहित गाजियाबाद, नोएडा और बागपत आदि जिलों के सपा-बसपा व अन्य पार्टी के लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Weather Update: पश्चिमी यूपी में महसूस हो रही मनाली की ठंड, रात में सुकून न दिन में चैन, अगले पांच दिन मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed