{"_id":"6779997830ddf7a33e07c43f","slug":"case-filed-in-court-against-ssp-co-and-so-for-not-registering-rape-case-meerut-news-c-14-1-mrt1051-749802-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुष्कर्म का केस न दर्ज करने पर एसएसपी, सीओ और एसओ के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुष्कर्म का केस न दर्ज करने पर एसएसपी, सीओ और एसओ के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा
विज्ञापन
अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ...
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दर्ज हुआ मामला, 8 जनवरी को होेगी सुनवाई
बैंक में नौकरी का झांसा देकर युवती होटल में दुष्कर्म कर वीडियो बनाने की दी थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी युवती से बैंक में नौकरी का झांसा देकर आरोपी ने होटल में दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई। इसकी शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता ने कोर्ट में याचिका देकर पीड़ा बताई। याचिका पर सुनवाई कर न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने धारा 166 ए के तहत मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा व सीओ दौराला शुचिता सिंह, थानाध्यक्ष पल्लवपुरम मुनेश कसाना के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि वह 12 वीं पास है। बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये देने के लिए बपारसी गांव थाना सरधना के रहने वाले एक आरोपी ने 29 अक्तूबर 2024 को नंदनी होटल में बुलाया था। वहां पर कमरा नंबर 11 में उसे कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई। घटना की शिकायत पीड़िता ने कई बार एसएसपी, सीओ और एसओ से की।
जांच के नाम पर पूछताछ की गई मगर कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया। जबकि घटना से संबंधित तमाम पुख्ता साक्ष्य पीड़िता के पास मौजूद हैं। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया। अब कोर्ट ने 8 जनवरी की तारीख सुनवाई के लिए निर्धारित की है।
विज्ञापन
उधर, एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि ऐसी जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है, कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा।