{"_id":"60170cba8ebc3e56901af72a","slug":"case-filed-for-unknown-in-case-of-shooting-at-youth-sardana-news-mrt523154863","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर गोली चलाने के मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर गोली चलाने के मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सरूरपुर। सरूरपुर थाने के सामने शनिवार शाम दौड़ लगाते वक्त युवक को गोली मारे जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि, पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है और शीघ्र ही खुलासे का दावा भी कर रही है।
गांव सरूरपुर निवासी मनोज पूनिया का बेटा लक्की पूनिया इन पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। शनिवार शाम दौड़ लगाकर लौट रहे लक्की को थाने के सामने अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। उसके साथियों ने गंभीर हालत में उसे सरधना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया था। पुलिस को घटना की जानकारी काफी देरी से हुई थी।
रविवार को मनोज पूनिया ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि लक्की दौड़ लगाने के बाद बाइक से गांव लौट रहा था। थाने के पास अज्ञात हमलावरों ने पीछे से गोली मार दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।