फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against those who raised slogans of Pakistan Zindabad

मेरठ : सरधना में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाने वालों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 29 Jul 2021 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 29 Jul 2021 01:57 AM IST
सार

कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।इसी बीच नूर हसन, शाबिर, इंतजार व कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने को कहा। विरोध करने पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। चेयरपर्सन शबीला अंसारी के पुत्र शाहवेज अंसारी के हाथ से माइक छीन लिया।

विज्ञापन
Case filed against those who raised slogans of Pakistan Zindabad
- फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन द्वारा कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाने की बात कहने वालों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष सद्दाम अंसारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को थाने पहुंचकर एसपी देहात ने भी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


मोहल्ला किलाखेवान निवासी एवं राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के जिलाध्यक्ष सद्दाम ने मंगलवार को दी तहरीर में बताया कि संगठन द्वारा मंगलवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों के सम्मान में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।इसी बीच नूर हसन, शाबिर, इंतजार व कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने को कहा। विरोध करने पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। चेयरपर्सन शबीला अंसारी के पुत्र शाहवेज अंसारी के हाथ से माइक छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को एक अन्य मामले में सरधना थाने पहुंचे एसडीएम व एसपी देहात ने इस मामले में सीओ आरपी शाही से जानकारी ली और तत्काल मुकदमा दर्ज कराकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नूर हसन, साबिर, इंतजार व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ आरपी शाही का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना कराई जा रही है।

आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
मोहल्ला किलाखेवान में शहीदों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाने के प्रकरण में बजरंगदल के विभाग संयोजक मिलन सोम, जिला संयोजक मनु त्यागी, अर्जुन राणा, हरीश सैनी, गो रक्षा प्रमुख विपिन सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम अमित कुमार भारतीय को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में तत्काल मामले के आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी की मांग की। उनके ज्ञापन पर तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम ने मामले में मुकदमा दर्ज कराकर जांच कराने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed