फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against those waving Palestine flag and posters

Meerut News: फिलिस्तीन का झंडा और पोस्टर लहराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Apr 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Case filed against those waving Palestine flag and posters
- फोटो और वीडियो से होगी आरोपियों की पहचान
विज्ञापन

- शस्त्र लाइसेंस और पासपोर्ट निरस्त की होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शाही ईदगाह में सोमवार को ईद की नमाज के बाद फिलिस्तीन
का झंडा और हिन्दू के त्योहार का पोस्टर लहराने के मामले में रेलवे रोड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फोटो और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करनी शुरु कर दी है। जल्द ही गिरफ्तार कर इनके पासपोर्ट और शस्त्र लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई भी की जाएगी।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रेलवे रोड थाने में तैनात दारोगा रविंद्र कुमार मलिक ने रेलवे रोड थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने के लिए उनकी डयूटी शाही ईदगाह पर लगी थी। सोमवार सुबह नमाज के बाद सुबह 8:20 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति जिनमें से एक व्यक्ति के हाथ में बैनर था। बैनर पर लिखा था कि सडकों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढते हैं, हिन्दू होली सड़क पर मनाता है, हिन्दू शिवरात्रि सड़क पर मनाता है, हिंदू कांवड़ यात्रा सड़क पर निकालता है, हिन्दू रामनवमी यात्रा सड़क पर करता है, हिंदू दीपावली के पटाखे सड़क पर फोड़ता है, हिन्दू गणेश चतुर्थी महीनों सड़क पर मनाता, हर त्यौहार तो इनका सड़कों पर ही होता है। इसके अलावा बैनर में कुछ फोटो जैसे सड़क पर रखी हुई होलिका, कांवड यात्रा एवं कुछ हिन्दुओं के धार्मिक जुलूसों के फोटो प्रिन्ट हैं। बैनर प्रदर्शन के अलावा इन कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नारेबाजी भी की गई। बैनर से प्रदर्शन कर भीड़ को उकसाकर लोक शान्ति व दंगा फैलाने का प्रयास किया गया। दो युवक फलस्तीन का झंडा लेकर घूम रहे थे जिनके द्वारा भी लोगों को उकसाने एवं माहौल खराब करने का कार्य किया। इस मामले में रेलवे रोड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पोस्टर लहराने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। वहीं इनके पासपोर्ट और लाइसेंस तत्काल प्रशासन को रद करने की मांग की है।
विज्ञापन

इनका कहना है...
आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा गया है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। इनके पासपोर्ट और लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई भी की जाएगी।
-आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article