फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against Khalid in the murder of Ajay of Uldhan

Meerut News: उलधन के अजय की हत्या में खालिद पर मुकदमा दर्ज

Thu, 24 Oct 2024 03:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Khalid in the murder of Ajay of Uldhan
खरखौदा। एक सप्ताह पहले 15 अक्तूबर को क्षेत्र के गांव उलधन के जंगल में पेड़ के सहारे फांसी पर लटके मिले उलधन निवासी अजय की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। बुधवार को पुलिस अधिकारियों के आदेश पर एक युवक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गत 14 अक्तूबर की शाम गांव उलधन निवासी अजय (21) पुत्र गोपाल घर से निकला था। रातभर वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 15 अक्तूबर की सुबह गांव में ही पानी की टंकी के पास नोमान पुत्र इस्लाम के खेत में पेड़ से दुपट्टे के सहारे अजय लटका मिला था। परिजनों ने गांव के ही खालिद पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया था, जिसमें पुलिस ने मामला आत्महत्या का बताया था। इसके बाद मृतक पक्ष के महिला-पुरुष काफी संख्या में थाना पहुंचे तथा गांव के ही खालिद पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया था। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। बुधवार को खरखौदा पुलिस ने खालिद पुत्र इमरान को नामजद करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed