फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against former minister Yakub Qureshi's son Feroz for organising an event without permission

बिना अनुमति आयोजन पर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 25 Jul 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Case filed against former minister Yakub Qureshi's son Feroz for organising an event without permission
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज कुरैशी समेत छह लोगों के खिलाफ बिना अनुमति के कार्यक्रम करने, यातायात बाधित करने और स्टंट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मौके पहुंचकर कार्यक्रम को भी बंद कर दिया। एक पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी के उत्पाद के प्रमोशन के लिए आयोजित कार्यक्रम में फिरोज कुरैशी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लिसाड़ी रोड पर बीएस पैलेस में प्रमोशन का कार्यक्रम बुधवार शाम सात बजे किया जा रहा था। रात करीब आठ बजे ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि कार्यक्रम में भीड़ के कारण बाहर सड़क पर जाम लगा है। कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़ी कारों पर युवक स्टंटबाजी कर रहे हैं। जाम में फंसे लोगों ने इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।पुलिस ने बिना अनुमति के कार्यक्रम करने और यातायात बाधित करने का हवाला देकर कार्यक्रम को बंद करा दिया।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाने पर गणेशपुरी चौकी इंचार्ज हिमांशु भारद्वाज की ओर से फिरोज कुरैशी, आयोजक सुफियान कुरैशी, प्रिंस, नौमान समेत छह नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ बिना अनुमति के कार्यक्रम करना, यातायात बाधित करना और स्टंटबाजी करने का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed