फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against female doctor for leaving cotton in stomach during operation

Meerut News: ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ी रुई महिला चिकित्सक पर केस दर्ज

Sat, 29 Mar 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Case filed against female doctor for leaving cotton in stomach during operation
मेरठ। पांच साल पहले डिलीवरी के ऑपरेशन के दौरान पेट में रुई का बंडल छोड़ने के मामले में डॉ. शिखा जैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रासना गांव की पीड़िता रजनी शर्मा की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर टीपीनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में रासना निवासी रजनी शर्मा ने बताया कि 30 जून 2018 को उन्होंने सिरोही नर्सिंग होम में बेटी को जन्म दिया था। डिलीवरी ऑपरेशन से डॉ. शिखा जैन ने कराई थी। डिलीवरी के बाद लगातार उनके पेट में दर्द रहने लगा। वह कई बार डॉ. शिखा जैन के पास गई। उन्होंने रजनी शर्मा का कई बार चेकअप किया और पेट में अल्सर होने की बात कहते हुए दवा दे दी। इससे आराम नहीं मिला और हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन

तब डॉ. शिखा जैन ने उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसमें करीब 4-5 लाख रुपये का खर्चा बताया। पीड़िता ने बाद में मेडिकल कॉलेज में अपना उपचार कराया। यहां दो ऑपरेशन हुए। जबकि डॉ. शिखा जैन ने कई बार उनके अल्ट्रासाउंड कराए और दवा देती रही। इसकी शिकायत उन्होंने कई अधिकारियों समेत सीएमओ से भी की। आरोप है कि जांच में सामने आया कि डॉ. शिखा जैन की लापरवाही से ऑपरेशन के दौरान उनके पेट में रुई रह गई थी। उन्होंने थाने में डॉ. शिखा जैन के खिलाफ शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोर्ट ने टीपीनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed