{"_id":"61c39788a64ac610253e0e0a","slug":"case-filed-against-bilal-ghazi-for-pointing-pistol-at-home-guard-meerut-news-mrt570280377","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड पर पिस्टल तानने वाले बिलाल गाजी पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड पर पिस्टल तानने वाले बिलाल गाजी पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि के होमगार्ड से अभद्रता करने और पिस्टल तानने के मामले में आखिरकार पुलिस की नींद टूट गई। पुलिस ने आरोपी बिलाल गाजी निवासी कंकरखेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल रहा है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विवि में दीक्षांत समारोह की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चार पहिया वाहनों का प्रतिबंध विवि प्रशासन ने कर दिया था। चार दिन पूर्व विजय पाल, महेश कुमार, बलवीर सिंह, राजेश कुमार, चंद्रपाल सिंह समेत कई होमगार्ड ड्यूटी गेट पर कर रहे थे। उन्होंने फार्च्युनर कार सवार को रुकने के लिए इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। होमगार्ड ने मेडिकल थाने में तहरीर दी थी। इस मामले में पहले तो पुलिस लापरवाह बनकर बैठी रही, लेकिन अब पुलिस ने गंभीर माना और इस मामले में आरोपी बिलाल गाजी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी का अभी तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी लेकर अपनी जांच में शामिल करेगी।
इंस्पेक्टर मेडिकल संत शरण सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी कंकरखेड़ा में किस जगह रहता है यह पता ट्रेस नहीं हो सका है।