{"_id":"6145bea26ebe7a5a35300b55","slug":"case-filed-againest-brother-and-sister-for-molesting-a-girl-in-baraut-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, बनाई वीडियो, आरोपी की बहन समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, बनाई वीडियो, आरोपी की बहन समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 18 Sep 2021 03:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 18 Sep 2021 03:55 PM IST
सार
कोतवाल रवि रत्न सिंह ने बताया कि पीडिता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक व उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत क्षेत्र निवासी एक युवती से गांव के ही युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इस कृत्य में आरोपी की बहन भी शामिल बताई गई है। आरोपी युवक वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करता रहा। आरोप है कि युवक ने कई बार पीड़िता से रुपये भी ठगे। पीड़िता की तहरीर पर मामले में कोतवाली पुलिस ने युवक और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी विशेष समुदाय की युवती ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया कि उसके ही पड़ोसी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर पहले अपने प्रेमजाल में फांस लिया और फिर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी युवक ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: मनचले ने की छेड़छाड़, तो बहादुर बिटिया ने सिखाया सबक, मुर्गा बनाकर चप्पल से जमकर पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
शर्मनाक बात यह है कि युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक की बहन भी इस घिनौने कृत्य में आरोपी का साथ देती रही। पीड़िता के अनुसार सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियों को शेयर करने की धमकी देकर कई बार आरोपी व उसकी बहन से पीड़िता से तकरीबन 50 हजार रूपये भी ठग चुके हैं।
वहीं पुलिस के अनुसार फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक व उसकी बहन के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाल रवि रत्न सिंह ने बताया कि पीडिता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक व उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपी बहन व भाई पुलिस की गिरफ्त में होगें।