फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case against 13 people in Salempur double murder

Meerut News: सलेमपुर दोहरे हत्याकांड में 13 लोगों पर मुकदमा

Tue, 11 Apr 2023 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 11 Apr 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Case against 13 people in Salempur double murder
खरखौदा (मेरठ)। सलेमपुर गांव में रविवार रात बच्चों के विवाद में महिला सहित दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने अपनी ओर से 13 लोगों के खिलाफ हत्या और बलवा की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों काे पुलिस और आरएएफ की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सीओ किठौर रूपाली राय ने कई थानाें की पुलिस के साथ हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी। एक पक्ष से आरोपी इकबाल को हिरासत में लिया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

सलेमपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर रविवार रात मेराज और इकबाल पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इकबाल पक्ष के लोगों ने मस्जिद में नमाज पढ़ने गए मेराज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मेराज पक्ष के लोगों ने इकबाल के घर पर हमला कर उसकी पत्नी अफरोज की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में खरखौदा पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के 13 लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

इस मुकदमे में मृतक मेराज और मृतका अफरोज को भी मुल्जिम बनाया गया है। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन दोनों परिवारों के लोग पहले ही फरार हो चुके हैं। दोनों परिवारों में सिर्फ महिलाएं हैं। शाम को पोस्टमार्टम के बाद अफरोज का शव गांव पहुंचा। आरएएफ और कई थानों की पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इसके बाद मेराज के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफरोज को सामने से तीन, मेराज को पीछे से मारी एक गोली
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि अफरोज को तीन गोलियां सामने से लगी हैं और मेराज को पीछे से एक गोली मारी गई है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने रात में घटनास्थल से भी साक्ष्य जुटाए हैं।

इन लोगों को किया नामजद
सीओ किठौर रुपाली राय ने बताया कि खरखौदा थाना के बिजलीबंबा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मुनेश की ओर से 13 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,148, 149 व 302 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों में मृतक मेराज, सरताज और फैजान पुत्र फारुख, अल्तमस पुत्र सरताज, खालिद और बामिक पुत्र आबिद शामिल हैं। इनके अलावा इकबाल पुत्र बारी, मृतका अफरोज पत्नी इकबाल, फिरोज उर्फ राहुल पुत्र इकबाल, जुनेद उर्फ जुन्नी पुत्र इकबाल, यामीन पुत्र अलाउद्दीन, उम्रदराज पुत्र अलाउद्दीन, साबिर पुत्र अलाउद्दीन नामजद किए गए हैं।

नौ वर्ष पहले इकबाल के दो भाइयों की हुई थी हत्या
- गांव वालों के मुताबिक नौ वर्ष पहले भी मकान के बाहर एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर गांव के एक पक्ष ने इकबाल के मकान पर हमला कर दिया था, जिसमें गोली लगने से इकबाल का भाई सब्बाल व चचेरे भाई चांदे की मौत हो गई थी।
कहां से आ रहे हैं अवैध हथियार
- करीब 400 वोटों की आबादी वाले इस गांव में कई बार दोहरे हत्याकांड की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में अधिकतर अवैध हथियारों का ही प्रयोग किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है कि अवैध हथियार कहां से आ रहे हैं।

हत्यारोपी जल्द होंंगे गिरफ्तार
सीओ किठौर रुपाली राय ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। दोनों परिवारों के मकान आसपास होने के कारण दिन और रात में डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएसी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed