{"_id":"59c212eb4f1c1b8a688b590a","slug":"careful-staying-away-from-these-women-stuff-like-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! इन महिलाओं से बचकर रहना, वारदात को अंजाम देते कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! इन महिलाओं से बचकर रहना, वारदात को अंजाम देते कैमरे में कैद
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
शोरूम में चोरी करती महिलाएं कैमरे में कैद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दिल्ली रोड स्थित एक शोरूम में खरीददारी करने पहुंची तीन महिलाओं ने सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी कैमरे में महिलाएं चोरी करते हुए कैद हो गई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर ब्रह्मपुरी क्षेत्र में उमराव कलेक्शन नाम से रेडीमेड कपड़ों का शोरूम है। मंगलवार को तीन महिलाएं शोरूम में पहुंची और कपड़े दिखाने की बात कह शोरूम संचालक को बातों में उलझा लिया। इस बीच महिलाओं ने कुछ कपड़े चुरा लिए और बाहर निकलकर कार में बैठकर फरार हो गईं। चोरी की जानकारी होने पर शोरूम संचालक ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी है चोरी
लेडी गैंग पहले भी शोरूमों में सेंधमारी करता रहा है। एक माह पहले मवाना में ज्वैलर्स की दुकान से दस लाख के जेवर चोरी कर कपड़ों में छिपा लिए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं को 15 दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। सभी महिलाएं लिसाड़ीगेट क्षेत्र की हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। इसके अलावा लालकुर्ती और देहलीगेट में भी महिलाएं चोरी करते वक्त सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी हैं।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/