फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car riders beat up canter driver, try to kidnap him

Meerut News: कार सवारों ने कैंटर चालक को पीटा, अगवा करने की कोशिश

Sun, 07 Jun 2026 10:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 07 Jun 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Car riders beat up canter driver, try to kidnap him
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के संजयवन के सामने दिल्ली रोड पर कार सवार पांच युवकों ने कैंटर चालक की पिटाई के बाद अगवा करने का प्रयास किया। चालक का आरोप है कि ओवरटेक करने को लेकर स्विफ्ट कार सवार पांच युवकों ने उसे रोक लिया और लात घूंसों से उसकी पिटाई की और स्विफ्ट कार में खींचकर अगवा करने का प्रयास किया। पुलिस ने कार सवार पांच युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पीड़ित कैंटर चालक अनवर निवासी चांदपुर बिजनौर के अनुसार वह कैंटर से सामान लेकर शनिवार देर रात गाजियाबाद से बिजनौर जा रहा था। दिल्ली रोड पर संजय वन के सामने ओवरटेक करने के दौरान एक कार से उनकी मामूली टक्कर हो गई। इसके बाद सवार पांच युवकों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि पांचों युवकों ने उसे स्विफ्ट कार में खींचकर अगवा करने का प्रयास किया। घटना को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि कैंटर चालक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed