{"_id":"67c615b83869b8a6ef04e118","slug":"car-rider-attacked-accused-of-robbing-cash-meerut-news-c-72-1-smrt1021-129711-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार सवार पर किया हमला, नकदी लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार सवार पर किया हमला, नकदी लूटने का आरोप
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बागपत गेट के पास तीन लोगों ने कार सवार दिल्ली निवासी युवक पर हमला कर दिया। दिल्ली के अजित नगर निवासी मोहम्मद शाहबाज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को वह किसी काम से कार से मेरठ आया था। बागपत गेट पर लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रशीद नगर निवासी आमिर और प्रिंस व घंटाघर निवासी नौशाद ने मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि आठ हजार की नकदी भी लूट ली। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकले। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। संवाद
-- --
गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित गिरफ्तार
मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक ढबाई नगर निवासी मोहसिन न्यायालय में नियत तिथि पर उपस्थित नहीं हो रहा था। इस पर न्यायालय ने उसके गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। आरोपी के खिलाफ नौचंदी थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। संवाद