{"_id":"6ab2cc0aa112b0f4620441b4","slug":"car-ran-over-a-young-man-crossing-the-road-meerut-news-c-72-1-mct1011-159867-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला
विज्ञापन
- आरोपी कार लेकर मौके से भागा, घायल का अस्पताल में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम सात बजे फुटबाल चौराहे की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे गौतम विहार कॉलोनी निवासी अंकुर को कुचल दिया। वारदात के चालक कार लेकर भाग गया। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल भर्ती कराया गया।
सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि अंकुर शाम के समय दिल्ली रोड पर ईरा माल के पास पैदल सड़क पर पार कर रहा था। फुटबाल चौराहे की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में लिया। चालक युवक को कुचलता हुआ भाग गया। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सड़क पर जाम के हालत बन गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने जाम खुलवाकर राहगीरों को रवाना किया। सीओ ने बताया कि मामले को लेकर तहरीर नहीं आई है। आरोपी चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है।
-- -- -- -- -- -- --