फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car overturns while trying to save animal, driver injured

Meerut News: पशु को बचाने के चक्कर में पलटी कार, चालक घायल

Fri, 06 Feb 2026 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Car overturns while trying to save animal, driver injured
कंकरखेड़ा में हाईवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत संवाद
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पशु को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क पर कई बार पलट गई। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि मोदीनगर की गुरुनानक कॉलोनी निवासी आयुष कार चालक है। आयुष बुधवार को मेरठ में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। देर रात जब वह वापस मोदीनगर लौट रहा था, तभी शोभापुर गांव के पास अचानक एक पशु कार के सामने आ गया।
विज्ञापन




कई कलाबाजियां खाकर क्षतिग्रस्त हुई कार

पशु को बचाने के चक्कर में आयुष ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर कई बार पलटी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आयुष घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने मशक्कत कर आयुष को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर हाईवे पर लगा जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------------------------



सिवाया टोल पर इंजीनियर की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज

मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर बुधवार को लाइन में खड़ी एक इंजीनियर की कार को ट्रक ने पीछे की ओर चलते हुए टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।


मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर (नावला) निवासी पवन कुमार नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। बुधवार 3 फरवरी को वह अपनी कार से नोएडा ऑफिस जा रहे थे। जब वह सिवाया टोल प्लाजा की लेन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी उनके आगे खड़े ट्रक के चालक ने बिना किसी हेल्पर की मदद के ट्रक को अचानक पीछे कर दिया। ट्रक की टक्कर से पवन की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विरोध करने पर ट्रक चालक उन्हें धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। सीओ दौराला ने बताया कि गाड़ी के नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश जारी है।



--------------------



आयकर विभाग का स्टिकर लगी गाड़ी ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन गंभीर

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर गोल्फ लाइन कॉलोनी के पास विपरीत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। कार पर आयकर विभाग का स्टिकर लगा हुआ था। हादसे में मुरलीपुर निवासी संदीप, उनकी बहन निशा और 10 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर करीब आधे घंटे तक तड़पते रहे जबकि चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या गाड़ी वाकई आयकर विभाग की है या केवल स्टिकर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था। कार को कब्जे में लेकर चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed