फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car overturned after colliding with a roadways bus, family narrowly escaped

रोडवेज बस से टकराकर पलटी कार, बाल-बाल बचा परिवार

Mon, 16 Jun 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Car overturned after colliding with a roadways bus, family narrowly escaped
मोदीपुरम। छठी वाहिनी पीएसी के सामने अनुबंधित रोडवेज बस को ओवरटेक करने के दौरान कार बस से टकरा गई। इसके बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। मेरठ पुलिस लाइन के क्वार्टर में 19 वर्षीय अर्शदीप सिंह रहते हैं। अर्शदीप के पिता इंद्रजीत सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा थे। उनकी करीब चार वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। अर्शदीप की बहन देहरादून के कॉलेज में पढ़ रही है। रविवार को अर्शदीप अपनी मां और बहन के साथ कार में सवार होकर देहरादून जा रहा था। रुड़की रोड पर छठी वाहिनी पीएसी के सामने पहुंचते ही भैसाली डिपो की रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय अर्शदीप की कार बस से टकरा गई और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। राहगीरों ने किसी तरह कार से तीनों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाया। संवाद
विज्ञापन

-----
बस से उतरने के दौरान पैर मुड़ने से हड्डी टूटी

मोदीपुरम। रुड़की रोड पर सोफीपुर के सामने प्राइवेट बस से उतरने के दौरान डौरली निवासी शुभम का पैर मुड़ गया। चालक बस लेकर चला गया, लेकिन युवक सड़क पर ही दर्द से कराहने लगा। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। रोशनपुरी डौरली निवासी 16 वर्षीय शुभम नाना के घर मुजफ्फरनगर गया था। रविवार को शुभम मुजफ्फरनगर से लौट रहा था। सोफीपुर के पास बस से उतरने के दौरान उसका पैर मुड़ने से वह असंतुलित होकर गिर गया। पैर की हड्डी टूट जाने के कारण वह दर्द से चिल्लाया, लेकिन चालक मदद करने की बजाय बस लेकर चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed