फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car hits motorcyclist in Sadar; both seriously injured.

Meerut News: सदर में कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, दोनों गंभीर घायल

Wed, 15 Jul 2026 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Car hits motorcyclist in Sadar; both seriously injured.
हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर भागा, सदर बाजार थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में कैंटोमेंट बोर्ड कार्यालय के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो युवक विश्वदेव व प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शाहजहांपुर के ग्राम नंगला हाजा राइखेड़ा निवासी अमर सिंह ने बताया कि उसका भाई विश्वदेव सिंह कंकरखेड़ा स्थित निजी कंपनी में काम करता है। 12 जुलाई को वह कंपनी में साथ काम करने वाले प्रमोद कुमार निवासी दीनदासपुर वाराणसी के साथ माधवपुरम आ रहे थे। जब वह कैंटोबोर्ड ऑफिस के सामने पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें विश्वदेव व प्रमोद घायल हो गए। आसपास के लोगों व डायल 112 पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अमर सिंह ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed