मेरठः तेज रफ्तार कार गंग नहर में गिरी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ शहर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गंग नहर की पटरी पर शनिवार को एक सड़क हादसे में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जो गुरुग्राम से हरिद्वार स्नान करने जा रहे थे।
बता दें कि कार में सवार पूरा परिवार शनिवार सुबह 5:00 बजे जब जटपुरा गांव के सामने पहुंचा तो अचानक कार का पहिया पंचर हो गया। कार तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी, जिसमें सवार 11 लोगों में से तीन बच्चों अंश गुप्ता (8), अंशिका (3) आशुतोष गुप्ता (5) सहित संदीप गुप्ता (30) और ड्राइवर विक्की यादव की मौत हो गई। गंग नहर में लापता महिला (रिंकी 25 वर्ष) की तलाश में एनडीआरएफ और पीएसी की टीम भी लगाई। गाजियाबाद से बुलाई गई पीएसी के गोताखोर की टीम।
वहीं घटना की जानकारी लगने पर एसडीएम सदर कमलेश कुमार भारी पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए है। एसडीएम ने बताया कि इस हादसे में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अभी रिंकी की तलाश जारी है। बाकी सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
बताया गया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। उनमें सोनी (19), शालिनी (21), आशा गुप्ता (32) और संध्या (4) को सुरक्षित बचा लिया गया है। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां, उनका इलाज चल रहा है।
गांव में मचा कोहराम
देवरिया जनपद में लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव निवासी संदीप गुप्ता (23) गांव के ही ऑलमाइटी इंटर कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। 23 मई को पत्नी आशा देवी, पुत्र आशुतोष, पुत्री संध्या के साथ दिल्ली गए थे। गुरुग्राम के पास बहन रिंकी का परिवार रहता है। वहां से किराए की कार लेकर संदीप और उसकी बहन का परिवार हरिद्वार जा रहा था। रास्ते में पहिया ब्लास्ट करने से कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई। हादसे की खबर मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया। पिता कपूरचंद, मां और पड़ोस के अन्य लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। संदीप परिवार में एकलौता पुत्र था। पिता कपूरचंद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर्ड हुए हैं।
वहीं घायलों में देवी गुप्ता देवरिया के भटवलिया मोहल्ले के निवासी हैं। पिता दरबारी गुप्ता रिटायर्ड पेशकार हैं। उन्होंने बताया कि करीब 20 दिन पहले देवी यहां आए थे, मगर कुछ घंटे रहने के बाद ही चले गए। ज्यादातर ससुराल में ही आना-जाना रहा है। देवी गुप्ता संदीप के बहनोई हैं। जो गुरुग्राम के पास रहते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/