फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car falls into drain after collision with truck, driver injured

Meerut News: ट्रक की टक्कर से नाले में गिरी कार, चालक घायल

Mon, 30 Dec 2024 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Car falls into drain after collision with truck, driver injured
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में चिराग स्कूल के पास रविवार रात ट्रक की टक्कर से कार नाले में गिरकर पलट गई। चालक को किसी तरह कार से बाहर निकालकर और अस्पताल ले जाया गया। आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से कार नाले से निकलवाई। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव निवासी नूर मोहम्मद रविवार रात अपनी वैगनार कार से हनुमान चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रूड़की रोड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार पलटी खाकर सड़क किनारे नाले में गिर गई। हादसा देख राहगीर दौड़े और कार चालक को बाहर निकाला। इस दौरान ट्रक चालक वहां से भाग गया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रक का पता लगाया जा रहा है। कार चालक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed