फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car collides with tree, one dead, three injured

Meerut News: कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 22 Jul 2024 06:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tree, one dead, three injured
परीक्षितगढ़। नौचंदी मेला देखकर घर लौट रहे युवकों की कार नगर के किठौर तिराहे पर अचानक अनियंत्रित होने पर विद्युत खंभे से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक गांव पूठी निवासी नितिश (22) ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार सवार तीन अन्य लोगों गंभीर में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव पूठी निवासी नितिश पुत्र डब्बू उर्फ सुधीर अपने साथी वंश (17) पत्र राजू, गौरव (20) पुत्र आदेश, तुषार (16) पुत्र सोनू के साथ शनिवार रात मेरठ में नौचंदी मेला देखने आया था। उक्त चारों युवक रात करीब 2:00 बजे नौचंदी मेला देखकर कार से घर लौट रहे थे। जब वह नगर के किठौर तिराहे पर पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होने पर बिजली के खंभे से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार चारों युवक कार में फंस गए।
विज्ञापन

वहीं, कार टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मौके पर दौड़े। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस व लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से चारों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक नितिश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मृतक नितिश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है। मृतक नितिश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से भाई आकाश, अमन व मां मधुबाला, पिता डब्बू उर्फ सुधीर के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


उपचाराधीन चालक की मौत
दौराला। बीते शुक्रवार को सकौती में सड़क हादसे में घायल हुए टेंपो चालक कपिल प्रजापति (40) ने रविवार को उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। सकौती निवासी कपिल टेंपो चालक था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त रविंद्र की बाइक लेकर किसी काम से जा रहा था। सकौती टेंपो स्टैंड के पास एक टेंपो ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। कपिल को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed