{"_id":"5dd19c3f8ebc3e54f31455f0","slug":"car-collided-with-tree-two-girls-killed-four-injured-meerut-news-mrt454127853","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, दो बच्चियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई कार, दो बच्चियों की मौत
विज्ञापन
हाईवे एनएच 74 पर रेलवे क्रॉसिंग के पास पेड़ में जा घुसी कार।
- फोटो : ????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से टकराई कार, दो बच्चियों की मौत, चार घायल
नगीना। विवाह समारोह से लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में दो बच्चियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का बिजनौर में उपचार चल रहा है। वहीं दो बच्चियों की मौत पर परिवार में गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मोहल्ला आजाद कॉलोनी निवासी रोहित अग्रवाल का परिवार रविवार देर रात विवाह समारोह से कार में सवार होकर लौट हरा था। नेशनल हाईवे 74 पर कालाखेड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। रोहित की पत्नी रूपल अग्रवाल, पुत्र वंशू अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल निवासी आज़ाद कालोनी नगीना और बरेली के जनकपुरी निवासी अंकुश की पत्नी अनुपमा अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोही अग्रवाल (3) पुत्री अंकुश अग्रवाल निवासी बरेली और बंगलूरू निवासी आध्या अग्रवाल (4) पुत्री रजत अग्रवाल की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बिजनौर रेफर कर दिया गया। दो बच्चियों की मौत पर परिवार में हाहाकार मचा हुआ था।