फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car and Rs 10,000 looted from student roaming with female friend

Meerut News: महिला मित्र के साथ घूम रहे छात्र से कार और 10 हजार रुपये लूटे

Thu, 26 Dec 2024 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Car and Rs 10,000 looted from student roaming with female friend
पीड़ित ने बदनामी के डर से अपने और दोस्त के साथ लूट की दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

आरोपियों ने दोनों के फोटो खींचे, चार आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। महिला मित्र के साथ गंगानगर क्षेत्र में रविवार को कार में घूम रहे बीए द्वितीय वर्ष के छात्र कार्तिक गर्ग से चार आरोपियों ने कार व दस हजार रुपये लूट लिए। आरोपी ने युवक और युवती को पकड़कर उनके फोटो खींचे। इसके बाद आरोपियों ने युवती को छोड़ दिया और युवक को कार में बंधक बनाकर लूटपाट की। पुलिस ने गंगानगर में जिम चलाने वाले युवक समेत चारों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू की है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना लूट है या कुछ और विवाद है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
कोतवाली क्षेत्र के ईव्ज चौराहा निवासी कार्तिक गर्ग विद्या नॉलेज पार्क में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। 22 दिसंबर को वह अपनी कार में महिला मित्र के साथ गंगानगर के बहसूमा रोड पर घूम रहा था। तभी वहां से गुजर रहे चार आरोपियों ने दोनों को देखा और मोबाइल से उनके फोटो खींच लिए। छात्रा को वहां से भेजने के बाद आरोपियों ने कार्तिक से रुपये की मांग की। कार्तिक ने उन्हें दस हजार रुपये दे दिए। इस पर भी आरोपी नहीं माने और रुपये मांगने लगे। कार्तिक ने और रुपये देने से इन्कार किया तो उसके साथ मारपीट की। उसका मोबाइल छीन लिया और कार में बंधक बनाकर बहसूमा की तरफ ले गए।
विज्ञापन

रास्ते में भी उसके साथ मारपीट की। इसके बाद बहसूमा के जंगल में कार्तिक को फेंककर फरार हो गए। कार्तिक ने भागकर आरोपियों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर उसे अपना मोबाइल पड़ा मिला। घटना के बाद कार्तिक ने फोन करके अपने दोस्त आयुष को बुलाया। इसके बाद दोनों भावनपुर थाने पहुंच गए। पुलिस को बताया कि दोनों दोस्त बीएनजी स्कूल के सामने डिवाइडर रोड पर खड़े थे। तभी दोनों दोस्तों के साथ वारदात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि छात्र कार्तिक अपने दोस्त नहीं बल्कि महिला मित्र के साथ था। बताया जा रहा है कि एक आरोपी हापुड़ का रहने वाला है और गंगानगर में जिम चलाता है। जबकि उसके साथी सहारनपुर और मेरठ के रहने वाले हैं।
-----
युवती से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूटा

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बेगम बाग के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने अशोक नगर निवासी रिंकी कुमारी से मोबाइल लूट लिया। छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

कंकरखेड़ा में सरधना रोड अशोक नगर की रहने वाली रिंकी कुमारी रविवार को बेगम बाग के पास से गुजर रही थी। तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़े। लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। सीओ कैंट प्रकाशचंद अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed