{"_id":"5bddb237bdec22174b2c2fc4","slug":"car-and-dcm-collided-in-saharanpur-and-one-person-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: डीसीएम-कार में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत- दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: डीसीएम-कार में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत- दो गंभीर रूप से घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 03 Nov 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर कार और डीसीएम की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें नाजुक हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
नगर की मदीना कॉलोनी निवासी मौ. वसीम शनिवार को डीसीएम में पशु लेकर मुजफ्फरनगर मंडी जा रहा था। जब वह घलौली पुलिस चैक पोस्ट के समीप पहुंचा तो सामने से आई तेज गति कार से उसकी आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें डीसीएम चालक वसीम की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा टूटकर उसमें लदी भैंस की गर्दन पर जा लगा। जिससे भैंस की भी मौत हो गई। बाद में राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं कार सवारों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस और मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/