फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car accident on Eastern Peripheral Expressway and two killed including bride, many injured

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, दुल्हन समेत 2 की मौत, दूल्हा व अन्य बराती घायल

Mon, 25 Feb 2019 12:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Feb 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Car accident on Eastern Peripheral Expressway and two killed including bride, many injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दुल्हन समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन


वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

जानिए पूरा मामला
बता दें कि घटना सोमवार तड़के करीब पांच बजे की है। यहां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही दुल्हन समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूल्हे सहित चार बराती लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव सिलाना से बरात उत्तराखंड़ के हल्द्वानी गई थी। बराती सोमवार अलसुबह दुल्हन को लेकर हरियाणा लौट रहे थे।

वहीं दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई है। इस घटना से दोनों के परिवारों में मातम पसर गया और दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed