फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car accident in Shamli, one killed and one injured

हादसा: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर

Tue, 19 Jun 2018 11:03 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Tue, 19 Jun 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Car accident in Shamli, one killed and one injured
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के शामली में कार की टक्कर से एक स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन


बाबरी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी बैरागी निवासी आशीष कुमार (23) पुत्र कंवरपाल शामली में भिक्की मोड़ के पास कपड़े सिलाई की दुकान पर काम करता है। रविवार रात करीब दस बजे वह अपने साथी राजीव (26) पुत्र हरबीर के साथ स्कूटर से अपने गांव लौट रहा था। जब वह गांव फतेहपुर के निकट पहुंचे, तो पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने स्कूटर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके चलते कार चालक को भी पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पढ़ें : उत्तर प्रदेश के इस शहर में टला बड़ा हादसा, टूटी पटरी से गुजर गई शालीमार एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव खेड़ी बैरागी से दोनों युवकों के परिजन और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए तथा हंगामा करते हुए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। सूचना पर बाबरी थाना पुलिस के अलावा एसडीएम शामली दुष्यंत कुमार मौर्य और सीओ थानाभवन अरविंद सिंह राठौर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद आशीष का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा सका। 

उधर, गंभीर रूप से घायल राजीव को शामली में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उधर, बाबरी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी कार चालक हरिओम पुत्र मनभर निवासी दक्षिणी मुंडका दिल्ली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार दोपहर आरोपी कार चालक को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed